समाचार

सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस अमोदा में धूमधाम से संपन्न – नारी सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों पर हुआ चिंतन

अमोदा, 13 जुलाई 2025 –
सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के तत्वाधान में ग्राम अमोदा में संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस एवं सामाजिक चिंतन गोष्ठी का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस नारी सशक्तिकरण पर रहा, जिसमें ग्राम अमोदा की नारी शक्ति के साथ-साथ संगठन की महिला पदाधिकारीगण की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्राम के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वगुरु तथागत भगवान गौतम बुद्ध और विश्वरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण कर की गई। तत्पश्चात सामाजिक चिंतन गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मृत्युभोज, विवाह प्रथा, दहेज प्रथा, नशाखोरी, नारी सशक्तिकरण और समाजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

विशेष रूप से शुक्रवारा खरसन, प्रेमकली, मीरा देवी सूर्यवंशी, आयुष्मती उषा बौद्ध एवं सुमन सूर्यवंशी जैसी महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अपनी मजबूत आवाज़ उठाई। उन्होंने दहेज प्रथा, मृत्युभोज और नशाखोरी का विरोध करते हुए समाज को इससे मुक्त करने की अपील की। साथ ही आगामी केंद्रीय कमेटी चुनाव में प्रत्येक गांव से कम से कम दो महिलाओं को प्रतिनिधि के रूप में शामिल करने की बात कही गई, जिसे सभी ने सहर्ष समर्थन दिया।

संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार चंद्राकर, उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, महासचिव राजेंद्र बौद्ध, कोषाध्यक्ष महेश बौद्ध, उपकोषाध्यक्ष सुकदेव राजहंस, शिक्षा सचिव मुरारी गढ़ेवाल, सुरेश कुमार सूर्यवंशी, विक्रम सूर्यवंशी, संरक्षक एडवोकेट साखीराम सोनवानी एवं डी.डी. गढ़ेवाल, स्वर्गवासी राजकुमार जी एवं शिवनाथ लसार जी ने भी समाज के उत्थान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान धनेश्वर कुमार विजय (सह सचिव), सुरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं विजय कुमार लाठिया ने संगठन के नियम, प्रोटोकॉल एवं नीति-निर्देशों को पूर्ण निष्ठा से पालन करने की शपथ ली।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के संस्थापक पंकज कुमार सूर्यवंशी ने अत्यंत कुशलता से किया, जिसके लिए संगठन ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में डी.डी. गढ़ेवाल जी ने उपस्थित सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं नारी शक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

यह आयोजन समाज सुधार, नारी उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में यादगार रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button